RPSC SI Syllabus in Hindi 2025: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने आरपीएससी एसआई सिलेबस 2025 जारी कर दिया है । आरपीएससी एसआई सिलेबस इन हिन्दी 2025 पीडीएफ़ जारी कर दिया है । इस बार आयोग ने परीक्षा पैटर्न में कोई खास बदलाव नहीं किया है । लेकिन अभ्यर्थियों को तैयारी के लिए सिलेबस पीडीएफ़ जरूरी है । यहाँ पर हम आपको आरपीएससी सब इन्स्पेक्टर सिलेबस 2025 की पूरी जानकारी इस आर्टिकल में दी गई है ।

आपको बता दे राजस्थान लोक सेवा आयोग ने आरपीएससी एसआई भर्ती 2025 के लिए 1015 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन मांगे थे । इसके बाद से अभ्यर्थियों को आरपीएससी सब इन्स्पेक्टर सिलेबस इन हिन्दी 2025 का इंतजार कर रहे थे । अब आयोग ने सब इन्स्पेक्टर और प्लाटून कमांडर के लिए आरपीएससी एसआई सिलेबस पीडीएफ़ 2025 जारी कर दी है ।
RPSC SI Syllabus in Hindi 2025: Overview
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| भर्ती बोर्ड का नाम | राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) |
| पद का नाम | सब-इंस्पेक्टर (SI) / प्लाटून कमांडर |
| परीक्षा मोड | ऑफलाइन (OMR आधारित) |
| कुल प्रश्नपत्र | 2 (हिन्दी एवं सामान्य ज्ञान/सामान्य विज्ञान) |
| प्रत्येक पेपर अंक | 200 |
| प्रश्नों की संख्या | 100 (प्रत्येक पेपर में) |
| समय अवधि | 2 घंटे (प्रत्येक पेपर) |
| नेगेटिव मार्किंग | 1/3 अंक |
| आधिकारिक वेबसाइट | rpsc.rajasthan.gov.in |
RPSC Sub Inspector Exam Pattern 2025
| पेपर/विषय | अंक |
| पेपर 1: हिन्दी | 200 |
| पेपर 2: सामान्य ज्ञान एवं सामान्य विज्ञान | 200 |
| शारीरिक दक्षता | 100 |
| कुल अंक | 500 |
- प्रत्येक पेपर अधिकत्तम 200 अंकों का होगा ।
- प्रत्येक पेपर की अवधि 2 घंटे निर्धारित है ।
- प्रत्येक पेपर में 100 बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर पूछे जाएंगे ।
- सभी प्रश्नों के अंक समान होंगे ।
- प्रत्येक पेपर में गलत उत्तर के लिए 1/3 नेगेटिव मार्किंग की जाएगी ।
RPSC SI Hindi Syllabus 2025 Paper 1 – सामान्य हिन्दी
आरपीएससी एसआई सिलेबस 2025 के पहले पेपर में आयोग ने हिन्दी विषय से संबंधित नीचे दिए गई विषयवस्तु शामिल की है । आयोग द्वारा पेपर 1 हिन्दी में व्याकरण, शब्द ज्ञान, वाक्य रचना और पारिभाषिक शब्दावली जैसे प्रमुख अध्याय पर प्रश्न पूछे जाएंगे ।
शब्द रचना में सन्धि एवं सन्धि विच्छेद, समास, उपसर्ग, प्रत्यय से संबंधित प्रश्न, शब्द प्रकार में तत्सम, अर्द्धतत्सम, तद्भव, देशज, विदेशी शब्द और संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया, अव्यय (जिनमे क्रिया विशेषण, सम्बन्ध सूचक, विस्मयबोधक निपात) से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे । इसके अलावा शब्द ज्ञान के तहत पर्यायवाची, विलोम, शब्द युग्मों का अर्थ भेद, वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द, समश्रुत भिन्नार्थक शब्द, समानार्थी शब्दों का विवेक, उपयुक्त शब्द चयन, सम्बन्धवाची शब्दावली से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे ।
व्याकरणिक कोटियाँ में परसर्ग, लिंग, वचन, पुरुष, काल, वृत्ति (mood), पक्ष (Aspect), वाच्य (Voice) के अलावा शब्द शुद्धि, वाक्य रचना, वाक्य शुद्धि, विराम चिह्नों का प्रयोग, मुहावरे / लोकोक्तियाँ और पारिभाषिक शब्दावली प्रशासनिक, विधिक (विशेषतः) से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे ।
इसे भी देखे: REET Mains Level 1 Syllabus 2025 PDF Download: रीट मुख्य परीक्षा लेवल 1 का नया सिलेबस हिंदी में यहाँ से देखें
RPSC SI GK Syllabus 2025 Paper 2 – सामान्य ज्ञान एवं सामान्य विज्ञान
राजस्थान का इतिहास, कला, संस्कृति, साहित्य, परंपरा और विरासत
- राजस्थान के इतिहास की प्रमुख घटनाएँ, राजवंश, उनका प्रशासनिक व राजस्व तंत्र तथा सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दे।
- स्वतंत्रता आंदोलन, राजनीतिक जागृति और एकीकरण।
- स्थापत्य कला की विशेषताएँ – किले और स्मारक।
- कला, चित्रकला और हस्तशिल्प।
- राजस्थान के साहित्यिक कार्य और स्थानीय बोलियाँ।
- मेले, त्यौहार, लोक संगीत और लोक नृत्य।
- राजस्थान की संस्कृति, परंपराएँ और धरोहर।
- धार्मिक आंदोलन, संत एवं राजस्थान के लोक देवता।
- प्रमुख पर्यटन स्थल।
- राजस्थान की प्रमुख हस्तियाँ।
भारतीय इतिहास
प्राचीन एवं मध्यकालीन भारत
- भारत के प्राचीन और मध्यकालीन काल की प्रमुख विशेषताएँ और ऐतिहासिक घटनाएँ।
- कला, संस्कृति, साहित्य और स्थापत्य कला।
- प्रमुख राजवंश, उनका प्रशासनिक तंत्र, सामाजिक-आर्थिक स्थिति एवं प्रमुख आंदोलन।
आधुनिक भारत
- आधुनिक भारतीय इतिहास (अठारहवीं सदी के मध्य से वर्तमान तक) की प्रमुख घटनाएँ, व्यक्तित्व और मुद्दे।
- स्वतंत्रता संग्राम और भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन के विभिन्न चरण एवं देश के विभिन्न भागों का योगदान।
- 19वीं और 20वीं सदी के सामाजिक व धार्मिक सुधार आंदोलन।
- स्वतंत्रता के बाद भारत का एकीकरण और पुनर्गठन।
इसे भी देखे: RSSB Exam Calendar 2025-26: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड का नया एग्जाम कैलेंडर जारी, जानिए कौन सी भर्ती कब होगी!
आरपीएससी एसआई सिलेबस इन हिन्दी 2025
विश्व एवं भारत का भूगोल
विश्व का भूगोल
- प्रमुख भौतिक विशेषताएँ।
- पर्यावरणीय एवं पारिस्थितिकीय मुद्दे।
- वन्यजीव और जैव विविधता।
- अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग।
- प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र।
भारत का भूगोल
- प्रमुख भौतिक विशेषताएँ और भौगोलिक विभाजन।
- कृषि एवं कृषि आधारित क्रियाएँ।
- खनिज – लौह, मैंगनीज, कोयला, तेल एवं गैस, परमाणु खनिज।
- प्रमुख उद्योग एवं औद्योगिक विकास।
- परिवहन – प्रमुख परिवहन मार्ग।
- प्राकृतिक संसाधन।
- पर्यावरणीय समस्याएँ और पारिस्थितिकीय मुद्दे।
राजस्थान का भूगोल
- प्रमुख भौतिक विशेषताएँ और भौगोलिक विभाजन।
- राजस्थान के प्राकृतिक संसाधन।
- जलवायु, वनस्पति, वन्यजीव और जैव विविधता।
- प्रमुख सिंचाई परियोजनाएँ।
- खनिज और खदानें।
- जनसंख्या।
- प्रमुख उद्योग और औद्योगिक विकास की संभावनाएँ।
भारतीय संविधान, राजनीतिक व्यवस्था एवं शासन
संवैधानिक विकास एवं भारतीय संविधान
- भारत शासन अधिनियम 1919 और 1935, संविधान सभा की भूमिका।
- भारतीय संविधान की प्रकृति, उद्देशिका, मौलिक अधिकार, राज्य के नीति निर्देशक तत्व, मौलिक कर्तव्य।
- संघीय ढांचा, संवैधानिक संशोधन, आपातकालीन प्रावधान, लोकहित याचिका (PIL) और न्यायिक समीक्षा।
भारतीय राजनीतिक व्यवस्था एवं शासन
- भारतीय राज्य की प्रकृति, लोकतंत्र, राज्यों का पुनर्गठन, दलगत व्यवस्था और राष्ट्रीय एकता।
- केंद्र और राज्य कार्यपालिका, विधानमंडल और न्यायपालिका।
- राष्ट्रपति, संसद, सर्वोच्च न्यायालय, चुनाव आयोग, नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक, योजना आयोग, राष्ट्रीय विकास परिषद, लोकपाल, सीवीसी, एनएचआरसी आदि।
- स्थानीय स्वशासन और पंचायती राज।
लोक नीति और अधिकार
- राष्ट्रीय लोक नीति एक कल्याणकारी राज्य के रूप में।
- विभिन्न कानूनी अधिकार और नागरिक चार्टर।
- नए आपराधिक कानूनों की मूल जानकारी।
राजस्थान की राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था
- राज्यपाल, मुख्यमंत्री, विधानसभा, उच्च न्यायालय, राजस्थान लोक सेवा आयोग, राज्य मानवाधिकार आयोग, लोकायुक्त, राज्य चुनाव आयोग, राज्य सूचना आयोग।
- सार्वजनिक नीति, कानूनी अधिकार और नागरिक चार्टर।
- महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों से संबंधित कानूनी प्रावधान।
इसे भी देखे: Rajasthan 150 Unit Free Bijli Yojana 2025: हर महीने 150 यूनिट फ्री बिजली के आवेदन शुरू – ऐसे करें आवेदन
आरपीएससी एसआई सिलेबस पीडीएफ़ 2025
आर्थिक अवधारणाएँ और भारतीय अर्थव्यवस्था
मूल आर्थिक अवधारणाएँ
- बजट, बैंकिंग, सार्वजनिक वित्त, राष्ट्रीय आय, वृद्धि और विकास का सामान्य ज्ञान।
- लेखांकन – अवधारणा, उपकरण और प्रशासन में उपयोग।
- शेयर बाजार और स्टॉक एक्सचेंज।
- राजकोषीय और मौद्रिक नीतियाँ।
- सब्सिडी और सार्वजनिक वितरण प्रणाली।
- ई-कॉमर्स।
- मुद्रास्फीति – अवधारणा, प्रभाव और नियंत्रण तंत्र।
आर्थिक विकास और योजना
- पंचवर्षीय योजनाएँ – उद्देश्य, रणनीतियाँ और उपलब्धियाँ।
- कृषि, उद्योग, सेवा और व्यापार जैसे प्रमुख आर्थिक क्षेत्र – वर्तमान स्थिति और सरकारी पहलें।
- प्रमुख आर्थिक समस्याएँ और सरकारी सुधार।
मानव संसाधन और आर्थिक विकास
- मानव विकास सूचकांक।
- गरीबी और बेरोजगारी – अवधारणा, प्रकार, कारण, समाधान और प्रमुख योजनाएँ।
सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण
- कमजोर वर्गों के लिए प्रावधान।
राजस्थान की अर्थव्यवस्था
- अर्थव्यवस्था का सामान्य अवलोकन।
- कृषि, उद्योग और सेवा क्षेत्र से संबंधित मुद्दे।
- विकास और योजना।
- अवसंरचना एवं संसाधन।
- प्रमुख विकास परियोजनाएँ।
- सरकारी कल्याणकारी योजनाएँ – अनुसूचित जाति/जनजाति, पिछड़े वर्ग, अल्पसंख्यक, दिव्यांग, महिला, बच्चे, वृद्धजन और किसान।
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
- दैनिक जीवन का विज्ञान।
- इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर, सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी।
- अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी (उपग्रह सहित)।
- रक्षा तकनीक और नैनो प्रौद्योगिकी।
- मानव शरीर, भोजन, पोषण और स्वास्थ्य देखभाल।
- पर्यावरणीय परिवर्तन और प्रभाव।
- जैव प्रौद्योगिकी, आनुवांशिक इंजीनियरिंग और जैव विविधता।
- कृषि, बागवानी, वानिकी और पशुपालन (राजस्थान से संबंधित)।
- राजस्थान में विज्ञान और प्रौद्योगिकी का विकास।
तार्किक एवं मानसिक क्षमता
- कथन और अनुमान, कथन और तर्क, कथन और निष्कर्ष, कार्यवाही के पाठ्यक्रम से संबंधित प्रश्न।
- विश्लेषणात्मक तर्क।
- संख्या श्रृंखला, अक्षर श्रृंखला, विषम शब्द, कोडिंग-डिकोडिंग, आकृति आधारित प्रश्न।
सांख्यिकीय एवं गणितीय क्षमता
- गणितीय और सांख्यिकीय विश्लेषण का प्राथमिक ज्ञान।
- संख्या प्रणाली, अनुपात, प्रतिशत, ब्याज, डेटा विश्लेषण (टेबल, बार चार्ट, लाइन ग्राफ, पाई चार्ट)।
सामयिक घटनाएँ
- राजस्थान राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय महत्व की प्रमुख घटनाएँ और मुद्दे।
- प्रमुख व्यक्ति और स्थान समाचारों में।
- खेल और संबंधित गतिविधियाँ।
इसे भी देखे: RPSC Exam Calendar 2026: आरपीएससी एग्जाम कैलेंडर 2026 जारी, देखें कौन सी भर्ती कब होगी
RPSC SI Physical Test Pattern 2025
आरपीएससी सब इन्स्पेक्टर भर्ती की लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण शॉर्ट लिस्ट अभ्यर्थियों को विभाग द्वारा आयोजित की जाने आरपीएससी एसआई फिजिकल टेस्ट भाग लेना होगा । इसके लिए आयोग ने आरपीएससी एसआई फिजिकल टेस्ट पैटर्न भी जारी किया है । एसआई भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट 100 अंकों का होगा जिसमे अभ्यर्थियों को प्रत्येक केटेगरी में न्यूनत्तम योग्यता अंक प्राप्त करने होंगे । फिजिकल टेस्ट के लिए पुरुष, महिला और भूतपूर्व सैनिकों के लिए अलग-अलग अंक निर्धारित किए गए है ।
पुरुष अभ्यर्थी:
- 100 मीटर दौड़ – 14 सेकंड (40 अंक)
- लंबी कूद – 15 फीट (30 अंक)
- रस्सी पर चढ़ना – 7 बार (30 अंक)
भूतपूर्व सैनिक:
- 100 मीटर दौड़ – 16 सेकंड (40 अंक)
- लंबी कूद – 13 फीट (30 अंक)
- रस्सी पर चढ़ना – 5 बार (30 अंक)
महिला अभ्यर्थी:
- 100 मीटर दौड़ – 15 सेकंड (40 अंक)
- लंबी कूद – 10 फीट (30 अंक)
- गोला फेंक (4 Kg) – 16 फीट (30 अंक)
RPSC SI Syllabus PDF 2025: Download Link
- आरपीएससी एसआई सिलेबस हिन्दी में 2025 पेपर 1 (हिन्दी): यहाँ से डाउनलोड करें
- आरपीएससी एसआई सिलेबस इन हिन्दी 2025 पेपर 2 (GK & Science): यहाँ से डाउनलोड करें
- आरपीएससी एसआई फिजिकल टेस्ट पैटर्न 2025: यहाँ से चेक करें
इस वेबसाइट पर आपको सरकारी नौकरी, शिक्षा समाचार, सरकार की सभी योजनाएं सभी ब्रेकिंग न्यूज़ की अपडेट सबसे पहले उपलब्ध करवाई जाती है। अभी हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े: Click Here